अजमेर : कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की कल हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने JLN अस्पताल की मोर्चरी में शव को रखवाया था. जगन गुर्जर के पुत्र आशाराम व परिवार के अन्य सदस्य अजमेर पहुंचे हैं. जगन गुर्जर के पुत्र आशाराम ने CBI जांच की मांग की है.
साथ ही जगन के भाई पप्पू गुर्जर को अजमेर से धौलपुर जेल शिफ्ट करने भी की मांग की है. परिवार के लोगों ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरने पर बैठे रहेंगे.
तीन राज्यों की पुलिस जगन गुर्जर को मुठभेड़ में नहीं मार पाई थी तो क्या मजाल कोई एक व्यक्ति उसकी हत्या कर दे. पप्पू गुर्जर के बयान पर ही मुकदमा दर्ज हो और इसके बयान के आधार पर जांच हो. मांगे पूरी ना होने पर आंदोलन करने की बात कही है.