13 साल से वनडे क्रिकेट मैच से वंचित जयपुर का SMS स्टेडियम, टीम इंडिया के 2026-27 के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सीजन के कार्यक्रम की घोषणा

13 साल से वनडे क्रिकेट मैच से वंचित जयपुर का SMS स्टेडियम, टीम इंडिया के 2026-27 के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सीजन के कार्यक्रम की घोषणा

जयपुर: 13 साल से जयपुर का SMS स्टेडियम वनडे क्रिकेट मैच से वंचित है. टीम इंडिया के 2026-27 के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सीजन के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है. सीजन में कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे.

देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों को मैच देखने का मौका मिलेगा. लेकिन राजस्थान के क्रिकेट प्रेमी बस TV पर ही मुकाबले देख पाएंगे. इस दौरान जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम सूना रहेगा. 

1983 से 2013 तक 19 वनडे मैच जयपुर में खेले गए. 2013 का भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक मैच आखिरी साबित हुआ. उस मैच में विराट कोहली ने भारत की ओर से सबसे तेज (52 गेंदों में) वनडे शतक लगाया था. 

भारतीय क्रिकेट टीम होम सीजन में खेलेगी 22 मैच:
बतादें कि भारतीय क्रिकेट टीम होम सीजन में 22 मैच खेलेगी. इस दौरान 9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20 खेले जाएंगे. इस दौरान कुल 4 टीमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया आएगी भारत दौरे पर रहेंगी. घरेलू सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के भारत दौरे के साथ होगी. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप के चलते यह होम सीजन बेहद अहम है. 9 वनडे मुकाबलों में रोहित और विराट पर सबकी नजरें रहेगी.