विजयादशमी पर जयपुर के आदर्श नगर दशहरा मैदान में हुआ रावण दहन, 120 फीट रावण के पुतले और 90 फीट के मेघनाद के पुतले का हुआ दहन

विजयादशमी पर जयपुर के आदर्श नगर दशहरा मैदान में हुआ रावण दहन, 120 फीट रावण के पुतले और 90 फीट के मेघनाद के पुतले का हुआ दहन

जयपुर : असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी आज है. विजयादशमी पर जयपुर के आदर्श नगर दशहरा मैदान में रावण दहन हुआ. 120 फीट रावण के पुतले और 90 फीट के मेघनाद के पुतले का दहन हुआ. 

बारिश रुकने के बाद फिर से मैदान में रावण का दहन हुआ. बारिश के चलते रावण और मेघनाद का पुतला गीला हो गया था. लेकिन भव्य आतिशबाजी के साथ किए गए रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए शहरवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा. 

दशहरा मैदान पर वैदिकमंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीराम की आरती उतारने के बाद रावण सहित मेघनाद के पूतलों पर बाणों से प्रहार किया तो रावण का पुतला धूं-धूं कर जल उठा. करीब दस मिनट की आतिशबाजी के बीच अंहकार के प्रतीक रावण के पूतले सहित मेघनाद का पूतला धराशाही हो गया. 

इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया. रावण दहन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.