अमरनाथ यात्रा-2026 को लेकर जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा आदेश, अमरनाथ यात्रा पर सूचना सिर्फ अधिकृत अफसर ही देंगे

अमरनाथ यात्रा-2026 को लेकर जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा आदेश, अमरनाथ यात्रा पर सूचना सिर्फ अधिकृत अफसर ही देंगे

जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा-2026 को लेकर जम्मू-कश्मीर सरकार ने बड़ा आदेश देते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा पर सूचना सिर्फ अधिकृत अफसर ही देंगे. जम्मू-कश्मीर सरकार ने अहम सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि मीडिया ब्रीफिंग के लिए केवल अधिकृत अधिकारी ही अधिकृत होंगे. 

कश्मीर संभाग में डिविजनल कमिश्नर और IGP कश्मीर ही आधिकारिक जानकारी देंगे. जम्मू संभाग में डिविजनल कमिश्नर और IGP जम्मू मीडिया को ब्रीफ करेंगे. फर्जी और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से फैसला लिया गया. सूचना विभाग और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के साथ समन्वय में मीडिया ब्रीफिंग होगी. 30 जून 2026 से आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

भूखे को अन्न, प्यासे को पानी जय-जय बाबा बर्फानी 'बम-बम भोले' की गूंज के साथ अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है. देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कश्मीर पहुंचे हैं. श्रीनगर के पंथा चौक ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं का लगातार आगमन है.

यात्री यहीं से पहलगाम और बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना किए जाएंगे. यात्रियों के लिए लंगरों में निःशुल्क भोजन, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं का इंतजाम है. यात्रियों ने व्यवस्था पर प्रशासन की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना की.

पूरे ट्रांजिट कैंप में CCTV निगरानी, सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम हैं. यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं. कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है.