प्रतापगढ़ः प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ. जीप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार और एक 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. हादसे के बाद अरनोद थाना पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची.
रतलाम रोड पर लुपडी के पास ये हादसा हुआ. जीप चालक को हिरासत में लिया गया. रतलाम की ओर से जीप आ रही थी इसी दौरान बाइक को टक्कर मार दी. शवों को अरनोद चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया गया. मृतकों की शिनाख्तगी के प्रयास किये जा रहे है.