करौली : कैलादेवी दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकरा गई. कार सवार 5 वर्षीय बालक की मौत हो गई. करीब 10 लोग घायल हुए. कार सवार सभी लोग फिरोजाबाद से कैला माता दर्शन करने के लिए आ रहे थे.
करौली-धौलपुर मार्ग पर बथुआ को क्षेत्र में हादसा हुआ. मृतक बालक छोटा उर्फ देवेंद्र फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश निवासी है. सभी घायलों को करौली अस्पताल में भर्ती कराया. मृतक बालक का शव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया. एक युवक को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया. अस्पताल चौकी पुलिस मामले में जांच कर रही है.
करौली में कैलादेवी दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार टकराई खड़े ट्रक से:
-कार सवार 5 वर्षीय बालक की मौत, करीब 10 लोग हुए घायल
-कार सवार सभी लोग फिरोजाबाद से आ रहे थे कैला माता दर्शन करने के लिए
-करौली-धौलपुर मार्ग पर बथुआ को क्षेत्र में हुआ हादसा
-मृतक बालक छोटा उर्फ देवेंद्र फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश निवासी
-सभी घायलों को कराया करौली अस्पताल में भर्ती
-मृतक बालक का शव रखवाया हॉस्पिटल की मोर्चरी में
-एक युवक को गंभीर अवस्था में किया जयपुर रैफर
-अस्पताल चौकी पुलिस कर रही मामले में जांच