नई दिल्ली : 'खेत बचाओ' अब राष्ट्रीय मिशन बनेगा. रेवाड़ी में ‘खेत बचाओ अभियान’ का समापन समारोह हुआ. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समापन समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘खेत बचाओ’ अब सिर्फ अभियान नहीं, राष्ट्रीय मिशन बनेगा.
हरियाणा देश को नई राह दिखा रहा है. शिवराज सिंह ने संतुलित उर्वरक और प्राकृतिक खेती को बताया भविष्य की जरूरत है. हरियाणा मॉडल से देश आधुनिक और टिकाऊ खेती का रास्ता सीखेगा. टेक्नोलॉजी से खेती बदलेगी, मोबाइल बताएगा मिट्टी को कितनी खाद चाहिए.
मिट्टी परीक्षण के आधार पर उर्वरक इस्तेमाल करने की किसानों से अपील की. शिवराज सिंह ने हरियाणा सरकार की MSP, भावांतर और किसान हितैषी योजनाओं की सराहना की. और कहा कि विकसित भारत की नींव समृद्ध और आत्मनिर्भर किसान हैं.
जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और वैज्ञानिक कृषि को भविष्य की सबसे बड़ी जरूरत बताया. शिवराज सिंह ने सीएम नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा FPO मिशन का शुभारंभ किया.