देश में मानसून को लेकर लेटेस्ट अपडेट, पहली बार ऐसा जब मानसून की रफ्तार दोनों पूर्वी-पश्चिमी तट पर रुकी

देश में मानसून को लेकर लेटेस्ट अपडेट, पहली बार ऐसा जब मानसून की रफ्तार दोनों पूर्वी-पश्चिमी तट पर रुकी

जयपुरः देश में मानसून को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. पहली बार ऐसा जब मानसून की रफ्तार दोनों पूर्वी-पश्चिमी तट पर रुकी. पश्चिम विक्षोभ और ग्लोबल वार्मिंग ने मानसूनी बारिश का मिजाज बदला है. अगले दो से तीन दिनों में तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है. जल्द मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के बाकी हिस्सों को पार कर लेगा.   

तमिलनाडु को पूरा कवर करते हुए ओडिशा और छत्तीसगढ़ तक मानसून पहुंचेगा. मानसून का पूर्वी छोर प.बंगाल को पार करके बिहार-झारखंड में भी दस्तक दे देगा. फिलहाल मानसून चेन्नई, महाराष्ट्र के हरनाई और बंगाल के सिलीगुड़ी में रुका है. राजस्थान-गुजरात को छोड़कर 2-3 दिन में मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा.