राजस्थान में पंचायत चुनावों को लेकर लेटेस्ट अपडेट, अभी तक OBC प्रतिनिधित्व आयोग की रिपोर्ट नहीं तैयार

राजस्थान में पंचायत चुनावों को लेकर लेटेस्ट अपडेट, अभी तक OBC प्रतिनिधित्व आयोग की रिपोर्ट नहीं तैयार

जयपुरः प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. अभी तक OBC प्रतिनिधित्व आयोग की रिपोर्ट तैयार नहीं हुई. ऐसे में राज्य सरकार कोर्ट से समय मांगेगी. इस महीने रिपोर्ट तैयार नहीं होने से और समय लगेगा. सुप्रीम कोर्ट ने 15 अप्रैल तक चुनाव पूरा कराने की समय सीमा तय कर रखी. ऐसे में कोर्ट द्वारा निर्धारित समय-सीमा में चुनाव होने के आसार बेहद कम है. राज्य सरकार हाईकोर्ट में एक अंतरिम प्रार्थना-पत्र दाखिल कर मजबूरी जाहिर कर सकती है और चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त समय और मार्गदर्शन मांग सकती है. 

इधर OBC प्रतिनिधित्व आयोग कार्यकाल बढ़वाने के लिए भी सरकार को पत्र लिखेगा. पूर्व आदेशों में रिपोर्ट तैयार नहीं होने तक काम जारी रखने के निर्देश थे. पिछले साल 9 मई को ओबीसी प्रतिनिधित्व आयोग का गठन हुआ था. ओबीसी प्रतिनिधित्व आयोग को अब तक दो बार एक्सटेंशन मिल चुका है.