जयपुरः नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा के संतोष खुद मीटिंग में कह कर गए हैं मंत्री व विधायक विधानसभा में तैयारी से नहीं जाते. हम क्या कहे, अब तो पब्लिक परसेप्शन बन चुका है. विधानसभा स्पीकर को लेकर जूली बोले कि स्पीकर से हमारी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है. हमारे अधिकारों को लेकर स्पीकर से लड़ाई होती है. स्पीकर की जिम्मेदारी है कि पक्ष-विपक्ष का ध्यान रखे. सदन में तो स्पीकर ही विपक्ष के संरक्षक है. इसलिए उनको विपक्ष का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए.
विधानसभा में हर क्षेत्र की चर्चा होनी चाहिए. युवा, महिला, किसानों से किए गए वादों में पूरी तरह फेल है. स्कूल में जाए तो बिल्डिंग गिर जाती है. अस्पताल में जाए तो आग लग जाती है. सड़क पर जाए तो डम्पर कुचल देता है. घर से बाहर जाए, तो कोई गोली मार देता है. यह स्थिति पूरी प्रदेश में बनी हुई है.
विधानसभा सत्र में सरकार को नाको चने चबाएंगे. मुझे नहीं लगता यह सरकार सत्र लंबा चला पाएगी. विधानसभा के प्रति सरकार व मंत्री गंभीर ही नहीं. सरकार के मंत्री सदन में बिना तैयारी के आते हैं.