VIDEO: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लेपर्ड का योग वीडियो वायरल, लेपर्ड ने दिया 'करो योग, रहो निरोग' का संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लेपर्ड का योग वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो को देखकर मानो ऐसा लग रहा है जैसे लेपर्ड 'करो योग,रहो निरोग' का संदेश दे रहा है. यह वीडियो झालाना के खान क्षेत्र का बताया जा रहा है. 
विस्तार में

जयपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लेपर्ड का योग वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो को देखकर मानो ऐसा लग रहा है जैसे लेपर्ड 'करो योग,रहो निरोग' का संदेश दे रहा है. यह वीडियो झालाना के खान क्षेत्र का बताया जा रहा है. 

वीडियो में लेपर्ड योगिक क्रिया नजर करता आ रहा है. वन्यजीव भी खुद को फिट रखने के लिए ऐसी योग क्रियाएं करते है. मांस पेशियों को सुदृढ़ रखने और आलस्य दूर करने के लिए योग किया जाता है.

क्योंकि जंगल का एक ही कानून 'जिसमें है दम वो हरदम' बचा रहेगा. ऐसे वायरल वीडियो इंसानों को भी योग के प्रति जागरूक कर रहा है. आपको बता दें कि आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. योग दिवस पर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए.