राजधानी जयपुर में शुरू हुआ रिमझिम बारिश का दौर, लोगों को मिली गर्मी और उमस से राहत

राजधानी जयपुर में शुरू हुआ रिमझिम बारिश का दौर, लोगों को मिली गर्मी और उमस से राहत

जयपुर : राजधानी जयपुर में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया है. बारिश से जयपुर वासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. 22 गोदाम, टोंक रोड, लालकोठी, सहकार मार्ग, रामबाग सर्किल सहित जयपुर के कई इलाकों में बारिश हो रही है.

बता दें कि पूर्वी राजस्थान में आज से तो पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से बारिश शुरू होगी. लो प्रेशर एरिया पश्चिम बंगाल व झारखंड पर मौजूद है. आने वाले 2-3 दिनों में पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. ऐसे में आज व कल भरतपुर, कोटा, जयपुर व बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होगी.  

भरतपुर संभाग में एक दो स्थान पर कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 11 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 12-13 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अति भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा.