हरियाणा: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला हरियाणा विधानसभा पहुंचे. चंडीगढ़ में CPA नॉर्थ जोन सम्मेलन का आगाज़ किया. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सम्मेलन का उद्घाटन किया. राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह भी मौजूद रहे.
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने अतिथियों का स्वागत किया. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी सम्मेलन में शिरकत की. सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण में विधानमंडलों की भूमिका पर मंथन होगा. 8 से 10 जून तक चंडीगढ़ में CPA इंडिया रीजन जोन-2 सम्मेलन आयोजित हो रहा. विकसित भारत-2047 और AI समेत कई अहम विषयों पर चर्चा होगी.
इससे पहले आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला चंडीगढ़ पहुंचे. हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने स्वागत किया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला चंडीगढ़ से एयरपोर्ट से हरियाणा लोकभवन पहुंचे.लोकभवन में हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद रहे. कुछ ही देर में राष्ट्र निर्माण में विधानमंडलों की भूमिका पर सीपीए का नॉर्थ जोन सम्मेलन मंथन करेगा.
8 से 10 जून तक चंडीगढ़ में आयोजित होगा राष्ट्रमंडल संसदीय संघ इंडिया रीजन जोन-2 का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज उद्घाटन करेंगे. विकसित भारत-2047, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा.