नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों के लिए 'फसल बीमा' पर ब्रीफिंग की पहल की. स्पीकर ओम बिरला ने केंद्र सरकार से आग्रह किया. सांसदों को 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष ब्रीफिंग ग्रुप बनाएं.
इसका मकसद सांसदों के बीच फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी को और गहरा करना है. केंद्र सरकार ने स्पीकर ओम बिरला के इस प्रस्ताव को स्वीकार किया. सरकार का मानना-"अगर सांसदों को योजना की बेहतर जानकारी होगी.
तो वे किसानों को ज्यादा असरदार तरीके से मार्गदर्शन दे पाएंगे और जमीनी स्तर पर योजना को लागू करने में आने वाली कमियों को दूर कर पाएंगे.लोकसभा स्पीकर बिरला के इस कदम को एक दुर्लभ मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें सदन के पीठासीन अधिकारी ने खुद आगे बढ़कर मांग की. सांसदों के लिए एक व्यवस्थित पॉलिसी ओरिएंटेशन की मांग की.