जयपुरः जयपुर में LPG संकट से ऑटो परिवहन प्रभावित हो गया है. 10 हजार में से करीब 5 हजार LPG ऑटो बंद पड़े है. गैस की कमी से यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया देना पड़ रहा है. पेट्रोल-डीजल ऑटो चालकों ने करीब 25 प्रतिशत किराया बढ़ाया गया है. गैस भरवाने के लिए पंपों पर 2 से 3 घंटे तक लाइन लग रही है. एक बार में सिर्फ 7 किलो यानी करीब 500 रुपए की गैस मिल रही है.
इतनी गैस में सिर्फ 150 से 200 किलोमीटर ही ऑटो चल पा रहा है. शहर में 14 LPG पंप, एक पंप से करीब 800 ऑटो में गैस भरती है. किराए को लेकर कई जगह यात्रियों और चालकों में विवाद. गैस किल्लत से ऑटो चालकों की आय और किस्त भरने पर असर पड़ रहा है.