जयपुर : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व PCC चीफ गोविंद डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान PCC चीफ डोटासरा ने कहा कि गैस सिलेंडर के लिए लोग परेशान है. शादियों को निरस्त करने की नौबत आ गई है, लेकिन सरकार पर असर नहीं हो रहा है.
खाद्य आपूर्ति मंत्री का बयान बेहद निराशाजनक है. मंत्री जी आपका काम केवल मॉनिटरिंग नहीं है, बल्कि कालाबाजारी भी रोकनी है. LPG किल्लत को लेकर मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री से बात करनी चाहिए थी.
देश में पेट्रोल डीजल की स्थिति भी खराब होने वाली है. जो बेरोजगार हुए उनको राहत पैकेज देने चाहिए. प्रभावितों के बिजली बिल माफ करने चाहिए. सिलेंडर नहीं है, कोटा में गर्म कचौरी कैसे बनेगी. फिर ये कचौरी हवाई जहाज से कैसे भेजेंगे.
गोविंद डोटासरा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि LPG गैस सिलेंडर किल्लत को लेकर कांग्रेस प्रदेश में आंदोलन करेगी.ब्लॉक व मंडल स्तर तक प्रदर्शन किया जाएगा. जयपुर में भी PCC स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा.