जयपुर : गैस आपूर्ति को लेकर बड़ी खबर आयी है. अब LPG सप्लाई में बड़ा बदलाव होगा. 14.2 किलो सिलेंडर में केवल 10 किलो गैस भरने की तैयारी चल रही है. मंगलवार से नई व्यवस्था लागू होगी, 10 किलो के हिसाब से ही बिलिंग किए जाने के निर्देश दिए गए हैं.
PayNbook प्लेटफॉर्म्स पर गैस बुकिंग को अस्थायी रूप से पूरी तरह बंद किया गया है. एजेंसियों को सभी प्रीपेड बुकिंग्स को प्राथमिकता से तुरंत क्लियर करने को कहा है. गोदाम और ट्रांजिट में मौजूद सभी फुल सिलेंडरों का स्टॉक शून्य करने के निर्देश दिए हैं. HPCL द्वारा CDCMS सिस्टम अपडेट कर नई सप्लाई व्यवस्था लागू की जा रही है.
14.2 किलो भरे सिलेंडरों को समाप्त कर नई भराई व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है. सभी प्रीपेड बिलों की डिलीवरी कल तक अनिवार्य रूप से पूरी करने के निर्देश दिए हैं. आपूर्ति संकट के चलते वितरण प्रणाली में अस्थायी सख्ती लागू की गई है. नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को सीमित गैस आपूर्ति मिलने की संभावना बढ़ी है.