महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026: BJP ने महाराष्ट्र की जनता का जताया आभार, मुंबई में महायुति की बड़ी जीत

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026: BJP ने महाराष्ट्र की जनता का जताया आभार, मुंबई में महायुति की बड़ी जीत

मुंबई: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 में भाजपा ने महाराष्ट्र की जनता का आभार जताया. बीजेपी ने कहा कि मुंबई में महायुति की बड़ी जीत हुई. विपक्ष को महाराष्ट्र की जनता ने जवाब दिया. मुंबई की जनता ने हम पर भरोसा किया. देवेंद्र फडणवीस पर जनता ने भरोसा जताया.

 बीजेपी ने कहा कि पाकिस्तान की धुन पर नाचने वाली पार्टियों को चोट लगी है. युवा पीढ़ी ने महायुति का समर्थन किया. इससे पहले महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत पर पार्टी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.  नई दिल्ली में बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वालों को करारा जवाब दे दिया है. 

उन्होंने सवाल उठाया कि अब इंडिया गठबंधन का कोई अस्तित्व बचा भी है या नहीं, क्योंकि केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र में यह गठबंधन टूट चुका है.सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में बीजेपी ने शानदार सफलता हासिल की है.

इन चुनावों में महायुति की जीत हुई है, जो जनता के भरोसे का साफ संकेत है. आपको बता दें कि महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया. नागपुर-पुणे-नासिक हर जगह भगवा की लहर है. 29 में 20 निगमों में बीजेपी ने परचम लहराया है.