जयपुरः जयपुर में ACB ने बड़ी कार्रवाई की. ACB ने नगर निगम के सिविल लाइन जोन में कार्रवाई की. JEN संजय बैरवा को ACB ने ट्रैप किया. सीलिंग खोलने की एवज में घूस मांगी थी. 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया.
सत्यापन के मौके पर 20,000 रुपए ले चुका था. ऐसे में मामले की सूचना पर टीम ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया. ASP प्रशांत कौशिक ने कार्रवाई को अंजाम दिया. DIG डॉ.रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई हुई. DG गोविंद गुप्ता, ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्रवाई की गई.