धौलपुर के सैपऊ में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की दर्दनाक मौत

धौलपुर के सैपऊ में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की दर्दनाक मौत

धौलपुरः धौलपुर के सैपऊ में बड़ा हादसा हुआ है. तसीमो पार्वती पुल पर ट्रैक्टर-ट्रोली पलटने से हादसा हो गया. ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई. सड़क के बीचों-बीच पलटे ट्रैक्टर से हाईवे पर जाम लग गया है. सड़क पर जाम लगने से दोनों और वाहनों की लगी लंबी-लंबी कतारें लग गई. 

मामले की सूचना पर CI प्रमेन्द्र रावत व ASI अजय सिंह मौके पर पहुंचे. मृतक महेंद्र सिंह कुशवाह अघापुर भरतपुर का निवासी था. पुलिस जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर के नीचे दबे व्यक्ति को बाहर निकाला गया. फिलहाल पुलिस सड़क से ट्रैक्टर ट्रोली को हटाने का प्रयास कर रही है. NH-123 पर तसीमो के पास पार्वती पुल की ये घटना है.