आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में बड़ा हादसा, काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में बड़ा हादसा, काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, कई श्रद्धालु घायल बताये जा रहे हैं. यह घटना उस समय हुई जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई थी. 

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से अचानक भगदड़ मच गई. घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया. पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर राहत और बचाव काम जारी है.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट किया, "श्रीकाकुलम ज़िले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना से हड़कंप मच गया. इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है. मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र और उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में बड़ा हादसा: 
-काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़
-भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
-घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
-मौके पर राहत और बचाव का काम जारी