अलवर: अलवर के लक्ष्मणगढ़ में बड़ा हादसा हो गया. चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जल गए. दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हुआ. कार चालक ने बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकल जान बचाई.
मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे. कार सवार लोग जम्मू कश्मीर, वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हो गया. मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के समीप बीती रात हादसा हुआ.