SOG की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये के इनामी डमी परीक्षार्थी गुरदीप दास को किया गिरफ्तार

SOG की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये के इनामी डमी परीक्षार्थी गुरदीप दास को किया गिरफ्तार

जयपुरः ADG विशाल बंसल की अगुवाई में SOG ने बड़ी कार्रवाई की है. 25 हजार रुपये के इनामी डमी परीक्षार्थी गुरदीप दास को गिरफ्तार किया है. आरोपी हरियाणा के हिसार जिले का रहने वाला है. लंबे समय से आरोपी फरार चल रहा था. 

RPSC द्वारा आयोजित सहायक अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा-2022 से मामला जुड़ा है. जांच में सामने आया था कि मूल अभ्यर्थी की जगह डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा दिलाई गई. प्रवेश-पत्र में फोटो बदलकर सुनियोजित तरीके से फर्जीवाड़ा किया गया.