नई दिल्ली : तमिलनाडु में विजय सरकार एक्शन मोड़ में आ गई है. उन्होंने स्कूलों-पूजा स्थलों के पास की 717 शराब दुकानें बंद करने के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने इन दुकानों को अगले दो हफ्तों के भीतर बंद करने का निर्देश दिया है.
तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन तमिलनाडु में शराब की 4,765 दुकानें चलाता है. सीएम के निर्देश के बाद अधिकारियों ने पूरे राज्य में एक विशेष सर्वे किया. पूजा स्थलों, स्कूलों, कॉलेजों और बस अड्डों के बहुत करीब शराब दुकानें चल रही थी. 717 दुकानों को बंद करने के लिए चिन्हित किया गया. जनता भी लंबे समय से ऐसे दुकानों को बंद करने की मांग कर रही थी.
तमिलनाडु में विजय सरकार का बड़ा एक्शन
-स्कूलों-पूजा स्थलों के पास की 717 शराब दुकानें होंगी बंद
-मुख्यमंत्री ने इन दुकानों को अगले दो हफ्तों के भीतर बंद करने का निर्देश दिया
-तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन तमिलनाडु में चलाता है शराब की 4,765 दुकानें
-सीएम के निर्देश के बाद अधिकारियों ने पूरे राज्य में किया एक विशेष सर्वे
-पूजा स्थलों, स्कूलों, कॉलेजों और बस अड्डों के बहुत करीब चल रही थी शराब दुकानें
-717 दुकानों को बंद करने के लिए चिन्हित किया गया
-जनता भी लंबे समय से ऐसे दुकानों को बंद करने की मांग कर रही थी