जयपुरः RIICO ने बड़ा फैसला लिया है. नए औद्योगिक क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य किए गए है. हर 50 एकड़ औद्योगिक क्षेत्र में 1 रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनेगा. 20 हेक्टेयर जमीन पर एक रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का प्रावधान है.
हर स्ट्रक्चर के निर्माण पर करीब 10 लाख रुपए खर्च का अनुमान है. RIICO बोर्ड की इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कमेटी ने मंजूरी दी है. पिछले दिनों हुई बैठक में प्रस्ताव को स्वीकृति मिली. आने वाले सभी नए औद्योगिक क्षेत्रों में नए प्रावधान लागू होंगे.