नई दिल्लीः महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने बड़े फैसले लिए है. सतारा में आईटी पार्क के लिए भूमि स्वीकृत की गई है. बायोगैस परियोजनाओं के लिए 500 करोड़ के कोष की मंजूरी दी है. 7 मॉडल कॉलेजों में शिक्षकों को UGC मूल वेतन की मंजूरी दी है.
राजस्व विभाग के अधिकतम भूमि स्वामित्व सीमा नियमों का पुनर्गठन किया है. अधिभोगी वर्ग-2 से अधिभोगी वर्ग-1 में रूपांतरण प्रीमियम का पुनर्गठन किया है. प्रीमियम पुनर्गठन अधिसूचना जारी करने की स्वीकृति दी है.