टिहरी गढ़वाल के थाना छाम क्षेत्र से बड़ी खबर, भूस्खलन के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पूरी तरह बंद

टिहरी गढ़वाल के थाना छाम क्षेत्र से बड़ी खबर, भूस्खलन के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पूरी तरह बंद

देहरादून: टिहरी गढ़वाल के थाना छाम क्षेत्र से बड़ी खबर मिल रही है. नगुण के पास भारी लैंडस्लाइड से NH-34 मार्ग बंद हुआ. भूस्खलन के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पूरी तरह बंद हुआ. सड़क पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ. 

मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही थम गई. लैंडस्लाइड के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग अलर्ट है. गंगोत्री-यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई. मलबा हटाने और मार्ग बहाली की कार्रवाई की जा रही है.

टिहरी गढ़वाल के थाना छाम क्षेत्र से बड़ी खबर: 
-नगुण के पास भारी लैंडस्लाइड से NH-34 मार्ग बंद
-भूस्खलन के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पूरी तरह बंद
-सड़क पर मलबा आने से यातायात हुआ प्रभावित
-मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही थमी
-लैंडस्लाइड के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग अलर्ट
-गंगोत्री-यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को परेशानी
-मलबा हटाने और मार्ग बहाली की कार्रवाई की जा रही

आपको बता दें कि मानसून उत्तराखंड में आफत बन के बरस रहा है. लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. नदी नालों के आस पास रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. कर्णप्रयाग की अलकनंदा नदी से भी भयावह तस्वीरें सामने आ रही है.

आपको बता दें कि उत्तराखंड में आज मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया था. स्कूलों में गुरुवार को अवकाश रहा. भारी बारिश के आसार को देखते हुए बागेश्वर,चमोली, पौड़ी और देहरादून जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे. मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि 7 और 8 अगस्त को भी प्रदेश में हल्की बारिश के आसार है.