भीलवाड़ा: कुंवाड़ा खान में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई. इससे इलाके में मातम पसर गया. सुभाष नगर थाना क्षेत्र में खान में नहाने गए 4 बच्चों में से 2 की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. 12 वर्षीय अब्बास हुसैन और 14 वर्षीय अल्तमस गहरे पानी में डूब गए.
घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और शवों को मोर्चरी में रखवाया गया. पुलिस मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रही है.