जोधुपुरः साध्वी प्रेम बाईसा से जुड़े मामले में बड़ा अपडेट आया है. मामले के आरोपी नर्सिंग कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार किया है. बोरानाड़ा पुलिस थाने की टीम ने गिरफ्तार किया है. हालांकि गिरफ्तार करने के बाद पुलिस थाने में ही जमानत हुई. उतावलेपन व लापरवाही के आरोप के मामले में गिरफ्तार किया गया था.
बीएनएस की धारा (1) मामले में आरोपी है. पुलिस थाने में ही जमानती मुचलके भरवाए गए. थाना प्रभारी शकील अहमद ने पुष्टि की. अभी भी कुछ डॉक्यूमेंट की पुलिस को दरकार है. उन डॉक्यूमेंट के आने होने के बाद मामले की फाइल कंपलीट होगी. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की मुखिया छवि शर्मा मॉनिटरिंग कर रही है. पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश भी नजर रखे हुए है.