मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- वोटर लिस्ट में होने वाले हर बदलाव को पूरा डेटा सार्वजनिक हो, साजिश के साथ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- वोटर लिस्ट में होने वाले हर बदलाव को पूरा डेटा सार्वजनिक हो, साजिश के साथ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे

नई दिल्लीः दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई. CWC में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कंधों पर अंग्रेजों के राज की तरह लोकतंत्र बचाने की जिम्मेवारी फिर खड़ी है. हमारे पुरखों ने जिस मजबूत लोकतंत्र की नींव अपने बलिदान से रखी थी. केंद्र सरकार ने 12 सालों में षड्यंत्रकारी तरीके से खोखला कर दिया. साजिश के साथ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे. राजीव गांधी ने युवाओं को वोट का अधिकार दिया था. लेकिन आज जेन जी को मताधिकार से वंचित करने की साजिश रची जा रही. राहुल गांधी लंबे समय से वोट चोरी की लड़ाई लड़ रहे.      

कांग्रेस पार्टी की 5 प्रमुख मांगें है. वोटर लिस्ट में होने वाले हर बदलाव को पूरा डेटा सार्वजनिक हो. जिन वोटरों के नाम हटाए गए उन्हें पूरी सूचना और अपील का मौका मिले. सियासी दलों को वोटर लिस्ट से संबंधित सूचना समय पर उपलब्ध हो. गंभीर विसंगतियों की स्वतंत्र और समयबद्ध जांच हो. पूरी प्रक्रिया ऐसी पारदर्शी हो कि किसी को भी जानकारी छिपाने की शिकायत ना करनी पड़े.