Assembly Election Results 2026: काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी का पहला बयान, कहा-'अंतिम राउंड के बाद हम ही जीतेंगे', काउंटिंग सेंटर पर हमें रोका जा रहा

Assembly Election Results 2026: काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी का पहला बयान, कहा-'अंतिम राउंड के बाद हम ही जीतेंगे', काउंटिंग सेंटर पर हमें रोका जा रहा

पश्चिम बंगाल: काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी का पहला बयान सामने आया है.  ममता ने अब भी जीत का दावा करते हुए कहा कि अंतिम राउंड के बाद हम ही जीतेंगे. काउंटिंग सेंटर पर हमें रोका जा रहा है. जहां हम जीत रहे हैं वहां काउंटिंग स्लो है. कार्यकर्ता काउंटिंग सेंटर पर रहें.

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल रहा है. रुझानों में BJP का सपना साकार होता दिख रहा है! आजादी के बाद पहली बार BJP की सरकार बनती दिख रही है. 190 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई. TMC 95 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है.बंगाल में मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई, वहां चारों सीटों पर BJP आगे है. 

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं. इन सीटों के लिए 2 चरणों में वोट डाले गए थे. पहले चरण में 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं, दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे.

सत्ताधारी टीएमसी ममता बनर्जी की अगुवाई में जीत का चौका लगाने की कोशिश में है, वहीं बीजेपी को कमल खिलने की पुरजोर उम्मीद है. पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है. सूबे में 92 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है.