मतगणना से पहले ममता बनर्जी की 'X' पर पोस्ट, कहा- कई स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की घटनाएं आ रही सामने

मतगणना से पहले ममता बनर्जी की 'X' पर पोस्ट, कहा- कई स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की घटनाएं आ रही सामने

नई दिल्ली : मतगणना से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'X' पर पोस्ट शेयर करते हुए TMC कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और स्ट्रांग रूम की निगरानी करने की अपील है. उन्होंने कहा कि सतर्क रहें. निगरानी रखें. रात भर जागते रहें. शिकायतें दर्ज करें.

मुझे अलग-अलग जगहों से रिपोर्ट मिल रही हैं कि जान-बूझकर बिजली काटी जा रही है (लोड-शेडिंग की जा रही है). हुगली के श्रीरामपुर से लेकर नदिया के कृष्णानगर तक, बर्दवान के औसग्राम से लेकर कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र तक-ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं. 

जहां चरणबद्ध तरीके से बिजली काटी जा रही है, CCTV कैमरे बंद किए जा रहे हैं, और स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर-बाहर गाड़ियां आ-जा रही हैं. मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करती हूं जिस तरह मैं हर चीज़ पर नज़र रखने के लिए पूरी रात जाग रही हूं, उसी तरह आप भी पूरी रात जागते रहें और स्ट्रॉन्ग रूम में लोगों के वोटों की पहरेदारी करें. 

अगर कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति पैदा होती है, तो उन्हें घेर लें, तुरंत शिकायत दर्ज करें और CCTV फुटेज की मांग करें. यह सब BJP के इशारे पर किया जा रहा है.