केंद्रीय कैबिनेट के कई अहम फैसले, कैबिनेट की बैठक में 6 अहम फैसले, जल जीवन मिशन के विस्तार का फैसला

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को कई अहम फैसले लिए. कैबिनेट की बैठक में 6 अहम फैसले लिए गए. जल जीवन मिशन के विस्तार का फैसला लिया गया. जल जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी मिली. मुंबई एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा. 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज कैबिनेट में 6 बड़ी चर्चाएं हुईं. ये सभी फैसले करीब 8,80,000 करोड़ रुपए के फैसले हुए. ये हैं जल जीवन मिशन 2.0, मदुरै एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित करना, पश्चिम बंगाल में संतरागाछी से खड़गपुर तक चौथी रेलवे लाइन बनाना, सैंथिया-पाकुड़ चौथी लाइन, मध्य प्रदेश में बदनावर-थांदला-टिमरवानी हाईवे को चार लेन का बनाना और जे़वर एयरपोर्ट को फरीदाबाद की तरफ से जोड़ना.