नई दिल्ली: मार्च में ही 'मई' जैसा अहसास होने लग गया ! दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में पारा सामान्य से 5 डिग्री ऊपर है. देश के कई हिस्सों में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी के तीखे तेवर है. गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों के कई इलाकों में हीटवेव चली, जबकि महाराष्ट्र के विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी लू का असर महसूस होने लगा.
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक हरियाणा,चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया.
इसके अलावा पूर्व और पश्चिम राजस्थान,पंजाब के कई हिस्सों, पूर्व और पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, कोंकण,गोवा,विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी तापमान सामान्य से ज्यादा है. अहमदाबाद और गांधीनगर जैसे शहरों में भीषण गर्मी का असर साफ है, जहां अधिकतम 7.2 डिग्री और 6.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ.
मार्च में ही 'मई' जैसा अहसास !:
-दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में पारा सामान्य से 5 डिग्री ऊपर
-देश के कई हिस्सों में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी के तीखे तेवर
-गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों के कई इलाकों में चली हीटवेव
-जबकि महाराष्ट्र के विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी लू का असर महसूस
-मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक हरियाणा,चंडीगढ़ और
-दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान
-सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया
-इसके अलावा पूर्व और पश्चिम राजस्थान,पंजाब के कई हिस्सों,
-पूर्व और पश्चिम उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश,मध्य प्रदेश,
-कोंकण,गोवा,विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी तापमान सामान्य से ज्यादा
-अहमदाबाद और गांधीनगर जैसे शहरों में भीषण गर्मी का असर साफ
-जहां अधिकतम 7.2 डिग्री और 6.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ