मिडिल ईस्ट जंग में परमाणु हमले का खतरा बढ़ा, केमिकल हथियार से हमले की धमकी दे चुका है ईरान

मिडिल ईस्ट जंग में परमाणु हमले का खतरा बढ़ा, केमिकल हथियार से हमले की धमकी दे चुका है ईरान

नई दिल्ली : ईरान ने इज़रायल पर बड़ा हमला किया है. ईरान ने लगातार कई मिसाइलें दागी हैं. ईरान ने दुबई, कुवैत में भी मिसाइलें दागी हैं. कतर और जॉर्डन में भी मिसाइलें दागी हैं. ईरानी मीडिया ने हमले का दावा किया हैं.

दुबई में जोरदार धमाकों की आवाज आयी हैं. दुबई में एक के बाद एक कई धमाके हुई हैं. दुबई में मेट्रो स्टेशन के पास धमाका हुआ है. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बहुत बड़ा हमला हुआ है.

कराची में अमेरिकी दूतावास पर हमला:
वहीं कराची में अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ है. अमेरिकी दूतावास में लोगों ने  तोड़फोड़ की है. शिया समुदाय के लोगों ने हमला किया है. अमेरिकी दूतावास में तोड़फोड़ की गई है. पाकिस्तान की पुलिस ने लाठीचार्ज किया.  पुलिस की कार्रवाई में 8 लोगों की मौत हो गई है वहीं 20 घायल हो गए हैं. 

मिडिल ईस्ट जंग में परमाणु हमले का खतरा बढ़ा:
मिडिल ईस्ट जंग में परमाणु हमले का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है. ईरान केमिकल हथियार से हमले की धमकी दे चुका है. जंग के बीच IAEA ने कल  इमरजेंसी बैठक बुलाई है.

ईरान हमले पर अमेरिकी कमांडर का स्टेटमेंट:
ईरान हमले पर अमेरिकी कमांडर का स्टेटमेंट सामने आया है. ट्रंप ने साहसिक कार्रवाई का आदेश दिया है. अमेरिकी कमांडर ने कहा कि हमारी सेनाएं जवाब दे रही हैं. युद्ध के पहले दिन 133 ईरानियों की मौत हुई. हमले में 200 से ज्यादा ईरानी घायल हैं.

खामेनेई के परिसर पर 30 बम गिराए गए:
खामेनेई के परिसर पर 30 बम गिराए गए हैं. बमबारी में खामेनेई का परिसर तबाह कर दिया है. इसी हमले में खामेनेई मारे गए हैं.

ईरानी राष्ट्रपति का बड़ा स्टेटमेंट:
ईरानी राष्ट्रपति का बड़ा स्टेटमेंट सामने आया है. ट्रंप एक अपराधी हैं. खामेनेई की मौत का बदला लेंगे. अमेरिका को कीमत चुकानी होगी.

बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास फायरिंग:
खामेनेई की मौत के बाद बगदाद में फायरिंग हुई है. अमेरिकी दूतावास के पास फायरिंग हुई है. ईरान, इराक समर्थकों में झड़प हुई है. खामेनेई की मौत के बाद बगदाद में शोक है. लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

अबू धाबी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद:
युद्ध के चलते अबू धाबी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद है. सोमवार तक सभी उड़ानें बंद की गई हैं. स्कूल, कॉलेज, बाजार भी बंद रहेंगे.

इज़रायली रक्षा मंत्री का बड़ा स्टेटमेंट:
इन सब के बीच इज़रायली रक्षा मंत्री का बड़ा स्टेटमेंट आया है. हम दुश्मन को तबाह कर देंगे. खामेनेई की मौत के साथ न्याय हुआ है.