नई दिल्ली : ईरान के नए सुप्रीम लीडर का वीडियो रिलीज हुआ है. इस वीडियो में मुज्तबा खामेनेई छात्रों को धार्मिक शिक्षा देते नजर आ रहे हैं. सस्पेंस के बीच ईरानी सरकारी मीडिया ने वीडियो जारी किया है. मुज्तबा खामेनेई छात्रों को धार्मिक शिक्षा देते नजर आ रहे हैं.
सरकारी प्रसारण संस्था IRIB ने फुटेज जारी की है. लेकिन यह नहीं बताया कि वीडियो कब का है. इससे यह पुराना रिकॉर्ड वीडियो होने का अंदेशा है. वीडियो में खामेनेई छात्रों के समूह को अरबी में संबोधित कर रहे हैं. 56 साल के मुज्तबा खामेनेई ने 28 फरवरी को पद संभाला था. पिता अली खामेनेई की मौत अमेरिका-इजरायल हमले में हुई थी. युद्ध शुरू होने के बाद से मुज्तबा खामेनेई सार्वजनिक नजर नहीं आए. जिससे उनकी हालत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं.
इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का आज 21वां दिन:
बता दें कि मिडिल ईस्ट देशों पर ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. तेल उत्पादन ठप होने से कीमतों में उबाल आया है. इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का आज 21वां दिन है. युद्ध अब ग्लोबल इकोनॉमी के लिए आफत बन चुका है. साउथ पार्स नेचुरल गैस एरिया पर हमले से ईरान बौखलाया हुआ है. ईरान ने जवाबी हमले में सऊदी अरब, UAE, ओमान, कतर और बहरीन में ऊर्जा संयंत्रों पर ताबड़तोड़ मिसाइल-ड्रोन गिराए हैं.
हालातों को देखते युद्ध अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है. कूटनीति, संवाद, संयम से ही हालात बिगड़ने से रोके जा सकते है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो वैश्विक शांति, स्थिरता खतरे में पड़ सकती है. ईरान के हमलों के बाद सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल की 'दो टूक' अब सहनशक्ति खत्म हो रही है, जवाबी कार्रवाई से हम पीछे नहीं हटेंगे.
ईरान ने होर्मुज से गुजरने के लिए 17 करोड़ वसूले:
वहीं ईरान ने होर्मुज से गुजरने के लिए 17 करोड़ वसूले हैं. तेल टैंकर को समुद्र में सुरक्षित रास्ता दिया है. भारत के 22 जहाज अभी भी फंसे हैं जिनको लेकर ईरान से बातचीत जारी है. हालांकि, ये जहाज किस देश के हैं जानकारी सामने नहीं आई है. लॉयड्स लिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने अपने समुद्री क्षेत्र में एक ‘सुरक्षित रास्ता’ बनाया है. केवल मंजूरी मिलने वाले जहाज ही गुजर सकते हैं. इसके बदले उनसे टैक्स लिया जा रहा है. ईरान से भारत, पाकिस्तान, इराक, मलेशिया,चीन बात कर रहे हैं. जहाजों के सुरक्षित गुजरने को लेकर सीधे ईरान से बात कर रहे हैं.