राजस्थान में मानसून की मेहर तेज, 32 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज... 55 बांधों में हुई पानी की आवक

राजस्थान में मानसून की मेहर तेज, 32 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज... 55 बांधों में हुई पानी की आवक

जयपुरः प्रदेश में मानसून की मेहर तेज हो गई है. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है. जल संसाधन विभाग ने आंकड़ा जारी किया है. प्रदेश में दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई है. सात स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज हुई है. जबकि प्रदेश में 32 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई है.       

सलूंबर के लसाड़िया में 235 एमएम ( 9 इंच) बारिश दर्ज की गई है. ब्यावर के बदनोर में 226 एमएम ( 9 इंच) बारिश दर्ज की गई है. प्रदेश में 274 स्टेशनों पर बारिश दर्ज की गई है. वहीं प्रदेश के 55 बांधों में पानी की आवक हुई  है.