राजस्थान में बरस रही मानसून की मेहर, पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी

राजस्थान में बरस रही मानसून की मेहर, पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी

जयपुर : राजस्थान में मानसून की मेहर बरस रही है. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी हुआ है. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया है. डीग जिले के पहाड़ी में 158 MM के साथ अति भारी बारिश दर्ज हुई है.

वहीं, प्रदेश में 15 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई है. जयपुर के शहपुरा में 92 MM, सांगावाला में 90 MM बारिश दर्ज, जयपुर के चांदावास में 80 MM और कानोता में 35 MM बारिश दर्ज हुई है. जयपुर जिले में आठ स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है. प्रदेश में 147 स्थानों पर बारिश दर्ज हुई है.

बता दें कि पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय है. गुरुवार को भरतपुर संभाग में 6 इंच बारिश हुई. भरतपुर और धौलपुर में बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं. इस बार लगातार बरसने की बजाय टुकड़ों में मानसून सक्रिय हो रहा है. प्रदेश में अब तक सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है. 

मानसून ट्रफ से अगले 1 हफ्ते तक बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं. 10 अगस्त तक भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग में बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त के बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है.