जयपुरः प्रदेश में मानसून की मेहर बरस रही है. जुलाई का दूसरा पखवाड़ा कई जिलों को तर-बतर कर रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया है. बारां जिले के छीपाबड़ौद में 140 MM बारिश दर्ज, कोटा जिले के सुल्तानपुर में 104 MM बारिश दर्ज, टोंक जिले के अलीगढ़ में 91 और उनियारा में 43 MM बारिश दर्ज की गई.
बूंदी जिले के तालेड़ा में 73 MM बारिश दर्ज, राजसमंद जिले के आमेट में 65 MM बारिश दर्ज, कोटपूतली-बहरोड जिले के कोटपूतली में 59 MM बारिश दर्ज, भीलवाड़ा जिले के मांडल में 47 MM बारिश दर्ज, झुंझुनूं जिले के पिलानी में 48 MM बारिश दर्ज, ब्यावर जिले के जवाजा में 46 MM बारिश दर्ज की गई.
सवाई माधोपुर शहर में 41 MM बारिश दर्जः
बीकानेर जिले के कोलायत में 34MM बारिश दर्ज, जोधपुर जिले के बिलाड़ा में 42 MM बारिश दर्ज, पाली जिले के देसूरी में 46 MM बारिश दर्ज, जयपुर जिले के तुंगा में 44 MM बारिश दर्ज, सवाई माधोपुर शहर में 41 MM बारिश दर्ज, उदयपुर जिले के गोगुंदा में 40 MM बारिश दर्ज और हनुमानगढ़ जिले के रामगढ़ में 23 MM बारिश दर्ज की गई.