जयपुर : फिर से मानसून की मेहर कमजोर पड़ गई है. जल संसाधन विभाग ने आंकड़ा जारी किया है. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया है. मात्र दो स्थानों भारी बारिश दर्ज हो सकी है. सीकर के नीम का थाना में 85 एमएम बारिश दर्ज हुई. झालावाड़ के मनोहर थाना में 80 एमएम बारिश दर्ज हुई. राजस्थान में मात्र 29 स्थानों पर बारिश का आंकड़ा दर्ज हुआ.
सावन के दूसरे सोमवार पर झमाझम बारिश का इंतजार :
सावन के दूसरे सोमवार पर झमाझम बारिश का इंतजार है. राजधानी जयपुर में कल दोपहर तक रिमझिम बारिश का दौर चला लेकिन जयपुर में अभी भी सामान्य बारिश में 20 फीसदी की कमी है. कल सबसे अधिक बारिश चूरू और करौली में 11.5 मिमी दर्ज की गई.
मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह दौर आगे भी जारी रहेगा. पिछले कुछ दिनों से लगातार सक्रिय रहे मानसून से सुधरी स्थिति है. अब कई जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से ऊपर पहुंच गया है. मौसम विभाग ने आज 37 जिलों में अगले 3 दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, करौली, कोटा में तेज बारिश के आसार हैं.