जयपुर: प्रदेश में मानसून फिलहाल तीन दिन और सक्रिय रहेगा. बंगाल की खाड़ी से बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से बारिश का दौर जारी है. अगले दो दिन उदयपुर, कोटा संभाग सहित दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
10 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर और राजगढ़ से होकर गुजर रही है. जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले दो से 3 दिन बारिश होने की संभावना है. 6 दिन में मानसून ने 35 जिलों को कवर कर लिया है.
प्रदेश में मानसून फिलहाल तीन दिन और रहेगा सक्रिय
-बंगाल की खाड़ी से बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से बारिश का दौर जारी
-अगले दो दिन उदयपुर, कोटा संभाग सहित
-दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश का अलर्ट
-10 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
-वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर और राजगढ़ से होकर गुजर रही
-जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले दो से 3 दिन बारिश होने की संभावना
-6 दिन में मानसून ने 35 जिलों को कर लिया है कवर