मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली आखिरी सांस

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली आखिरी सांस

लखनऊ: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. 38 वर्ष की आयु में प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हुआ. बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर प्रतीक को लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था. जहां चिकित्सकों ने उन्हें ब्रॉट-डेड घोषित किया. प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई थे. 

प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा के पति थे. प्रतीक ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी. देश के बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी प्रतीक सक्रिय राजनीति से काफी दूर थे. उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था. प्रतीक लखनऊ में 'द फिटनेस प्लानेट' नाम से एक जिम के मालिक थे.  

प्रतीक 'जीव आश्रय' नाम की संस्था भी चलाते थे. संस्था की तरफ से स्ट्रीट डॉग्स का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू किया जाता है. प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है.