जयपुर : प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले रिफाइनरी के लिए बड़ा MoU हुआ है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में CMR में समझौता हुआ. मुख्यमंत्री आवास पर पचपदरा रिफाइनरी के मद्देनजर बैठक हुई. राजस्थान पेट्रो जोन में औद्योगिक इकाइयों को डाउनस्ट्रीम उत्पादों की आपूर्ति, राज्य सरकार,एचपीसीएल और निवेशकों के बीच हुआ महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता हुआ.
पचपदरा रिफाइनरी के पास बनने वाले 'राजस्थान पेट्रो जोन' की किस्मत बदलेगा. स्थानीय इकाइयों को डाउनस्ट्रीम पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी. मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री केके विश्नोई, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित अधिकारी और HPCL के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए संकल्पित है. पचपदरा रिफाइनरी और इसके आसपास विकसित होने वाला औद्योगिक हब न केवल पश्चिमी राजस्थान बल्कि पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए 'पावरहाउस' का काम करेगा. यह केवल एक समझौता नहीं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के लाखों नए द्वार खोलने की चाबी है.