नेपाल में सरकार गठन के साथ बॉर्डर पर सख्ती, साल में अब 30 बार ही भारतीय वाहनों को एंट्री

नेपाल में सरकार गठन के साथ बॉर्डर पर सख्ती, साल में अब 30 बार ही भारतीय वाहनों को एंट्री

नई दिल्लीः नेपाल में सरकार गठन के साथ बॉर्डर पर सख्ती कर दी गई है. साल में अब 30 बार ही भारतीय वाहनों को एंट्री मिलेगी. सिद्धार्थनगर, महराजगंज के वाहन भंसार कराते हैं. 30 बार ही भंसार की व्यवस्था से लोगों में चिंता है. निजी गाड़ियों के लिए व्यवस्था, मालवाहक को छूट दी गई है. 

30 बार ही पर्यटक, निजी वाहन दाखिल हो सकेंगे. इसके बाद सीमा शुल्क के साथ जुर्माना भी लगेगा. QR कोड के जरिए ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध होगा. 30 बार के बाद जाने पर गाड़ियों की पहचान होगी. भारतीय वाहन 30 दिन ही नेपाल में रुक सकते हैं.