अजमेर: RPSC से बड़ी खबर मिल रही है. SI भर्ती परीक्षा 2021 की नई तिथि घोषित की गई. पुनः परीक्षा का आयोजन होगा. 20 सितंबर 2026 को परीक्षा आयोजित होगी. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अधिक जानकारी देख सकते है.
आपको बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने SI/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को निरस्त किया था. राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद बड़ा फैसला लिया गया. अब परीक्षा नए सिरे से परीक्षा आयोजित होगी.
केवल वही 3,83,097 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठ सकेंगे, जिन्होंने पहले दोनों पेपर दिए थे. नए अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिलेगा. सितंबर 2026 में संभावित परीक्षा आयोजित होना है. 16 मई से 30 मई 2026 तक आवेदन संशोधन प्रक्रिया चलेगी.
आयु, आरक्षण और शैक्षणिक योग्यता की पात्रता 2021 आवेदन की स्थिति के अनुसार ही मान्य होगी. पात्रता नियमों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा. आयोग अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने जानकारी दी.