नई दिल्ली : RCA के चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव पर रोक लगाने से साफ इनकार किया है. आज होने वाले RCA चुनाव कराने की सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति दी है. हालांकि SC ने चुनाव परिणाम घोषित करने पर फिलहाल रोक लगा दी है.
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखने के निर्देश दिए है. SC ने हाई कोर्ट से मामले पर जल्द सुनवाई कर फैसला लेने का अनुरोध किया है. मेघा गौर ने चुनाव में महिलाओं को बाहर रखने का आरोप लगाया है. याचिका में एक भी महिला वोटर या उम्मीदवार नहीं होने का दावा किया है. सीनियर वकील मेनका गुरुस्वामी ने महिला क्रिकेटरों की बात रखी है.
गुरुस्वामी ने RCA के 2022 के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को मामला हाई कोर्ट में रखने को कहा है, कोर्ट ने कहा कि वोटिंग होने दें लेकिन नतीजे घोषित नहीं होंगे. RCA चुनाव के नतीजे कोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेंगे. याचिकाकर्ता को लंबित BCCI मामले में अर्जी दाखिल करने की छूट है.