जयपुरः RCA चुनाव को लेकर गोविंद डोटासरा ने कहा कि साम..दाम..दंड..भेद से सत्ता चल सकती है लेकिन लोकतंत्र नहीं. सच तो ये है कि ये सरकार एक भी चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शिता से कराने में असक्षम. निकाय चुनाव के बाद RCA चुनाव में भाजपा सरकार की बेईमानी खुलकर सामने आई. जिस तरह मंत्री पुत्रों और BJP नेताओं ने इसे राजनीति अखाड़ा बनाया वो प्रदेश के लिए शर्मनाक.
प्रत्याशियों ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखने वाले अरूण चतुर्वेदी पर सरकार के इशारे पर लोकतांत्रिक मतदान प्रक्रिया को बाधित करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि मतदान के समय जहां वोटर्स को बैठना चाहिए था वहां स्वयं चतुर्वेदी जी उपस्थित थे. और वोटर्स को डरा-धमका कर एक पक्ष में वोट एक तरफा डलवा गए.