सोनिया गांधी के जीवन पर बनेगी तेलुगु फिल्म! तेलंगाना कांग्रेस के नेता जुटाएंगे फंड, रेवंत रेड्डी करेंगे शूटिंग का शुभारंभ

नई दिल्ली: तेलंगाना कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी के जीवन पर तेलुगु भाषा में फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म निर्माण के लिए जल्द ही एक कमेटी गठित की जाएगी. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसके लिए फंड जुटाएंगे.

प्रस्तावित योजना के मुताबिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ करेंगे. फिल्म की कहानी, कलाकारों और निर्माण से जुड़ी अन्य जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं.

पुस्तक के बाद अब बनेगी सोनिया गांधी के जीवन पर फिल्म !
-तेलंगाना कांग्रेस के नेता बनाएंगे सोनिया गांधी पर मूवी
-फिल्म निर्माण के लिए नेताओं की जल्द बनेगी एक कमेटी
-फिल्म निर्माण के लिए पार्टी नेता और कार्यकर्ता करेंगे फंड इकठ्ठा
-तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी करेंगे फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ
-तेलगु भाषा में बनेगी सोनिया गांधी पर यह फिल्म