राजस्थान में मौसम का यू-टर्न ! कई इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरने से बढ़ी ठंड

राजस्थान में मौसम का यू-टर्न ! कई इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरने से बढ़ी ठंड

जयपुर : राजस्थान में मौसम ने यू-टर्न मार लिया  है. कई इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरने से ठंड बढ़ गई है. बारिश के बाद रात के तापमान में अचानक गिरावट आई है. जयपुर, बीकानेर और चूरू में बारिश के साथ ओले भी गिरे. श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में धूलभरी आंधी चली. 

कल तेज बारिश और बादलों से दिन में कई जगह अंधेरा छाया. शेखावाटी में 20 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान पहुंचा. सीकर के लोसल में सबसे ज्यादा 47 MM बारिश दर्ज हुई. नागौर में बारिश से बाजरे की फसल को नुकसान की खबर है. मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है. अगले 3-4 दिन में 3 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है.

प्रदेश में मौसम का यू-टर्न ! 
-कई इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरने से बढ़ी ठंड
-बारिश के बाद रात के तापमान में अचानक आई गिरावट
-जयपुर, बीकानेर और चूरू में बारिश के साथ ओले भी गिरे
-श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में चली धूलभरी आंधी
-कल तेज बारिश और बादलों से दिन में कई जगह छाया अंधेरा
-शेखावाटी में 20 डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान 
-सीकर के लोसल में दर्ज हुई सबसे ज्यादा 47 MM बारिश
-नागौर में बारिश से बाजरे की फसल को नुकसान की खबर
-मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना
-अगले 3-4 दिन में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता तापमान