जयपुरः दूदू में NH-48 मोखमपुरा में मेथेनॉल टैंकर पलट गया. टैंकर पलटने के बाद टैंकर में आग लग गई. घटना में टैंकर चालक राजेंद्र केबिन में फंसने से जिंदा जल गया है. वहीं कुछ राहगीरों के भी झुलसने की सूचना आ रही है.
ऐसे में मुख्यमंत्री कार्यालय से अलर्ट जारी किया गया है. SMS अस्पताल प्रशासन को अलर्ट जारी किया गया है. मास कैजुअलिटी की आशंका के चलते इमरजेंसी में तैयारियां शुरू की गई है. मेथेनॉल केमिकल टैंकर गुजरात से भिवाड़ी जा रहा था. इसी बीच ये घटना हुई.